Wednesday, 8 April 2026

200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ Vivo V70 FE लॉन्च, जानें सबकुछ

 Vivo ने आज भारत में अपनी V-सीरीज में विस्तार करते हुए Vivo V70 FE लॉन्च कर दिया है।

ख़ास बातें

Vivo V70 FE में 6.83 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले है।

Vivo V70 FE में 7000mAh की बैटरी दी गई है।

Vivo V70 FE में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।





Vivo ने आज भारत में अपनी V-सीरीज में विस्तार करते हुए Vivo V70 FE लॉन्च कर दिया है। V70 FE में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। इस फोन में 7000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 90W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यह फोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7360 टर्बो 4nm प्रोसेसर से लैस है। यहां हम आपको Vivo V70 FE के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Vivo V70 FE Price

Vivo V70 FE के 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 37,999 रुपये, 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 40,999 रुपये और 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 44,999 रुपये है। यह फोन नॉर्दर्न लाइट्स पर्पल और मॉनसून ब्लू कलर में उपलब्ध है। इस फोन की बिक्री 9 अप्रैल से शुरू होगी और आज से अमेजन, फ्लिपकार्ट, वीवो इंडिया ई-स्टोर और ऑफलाइन स्टोर्स पर प्री-ऑर्डर शुरू हो गया है।


Vivo V70 FE Features & Specifications

Vivo V70 FE में 6.83 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 2800 × 1260 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट, 1900 निट्स तक पीक ब्राइटनेस और 20:9 आस्पेक्ट रेशियो है। डिस्प्ले डायमंड शील्ड ग्लास प्रोटेक्शन से लैस है। इस फोन में 2.5GHz तक ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7360 टर्बो 4nm प्रोसेसर के साथ माली-G615 MC2 GPU है। वहीं इसमें 8GB / 12GB LPDDR5 RAM और 128GB / 256GB UFS 3.1 स्टोरेज मिलती है। यह फोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड OriginOS 6 पर काम करता है। इस फोन में 7000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 90W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। सिक्योरिटी के लिए इन डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर है।


V70 FE के रियर में f/1.88 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का आई ऑटो फोकस फ्रंट कैमरा है। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की लंबाई 163.70 मिमी, चौड़ाई 76.2 मिमी, मोटाई 7.59 मिमी (मॉनसून ब्लू) / 7.69 मिमी (नॉर्दर्न लाइट्स पर्पल), वजन 200 ग्राम (मॉनसून ब्लू) और 202 ग्राम (नॉर्दर्न लाइट्स पर्पल) है। यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 + IP69 रेटिंग से लैस किया गया है। कनेक्टिविटी विकल्पों में 5G, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस, यूएसबी टाइप-C 2.0 पोर्ट और एनएफसी शामिल है।

Tuesday, 7 April 2026

Honor 600 सीरीज 23 अप्रैल को होगी लॉन्च: 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी और Snapdragon चिपसेट से होगी लैस By Ankit Dubey -Published On: 7 April 2026 | 11:13 ISTJoin Us

 


Honor ने अपनी अपकमिंग Honor 600 सीरीज को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर कंफर्म किया है कि Honor 600 और Honor 600 Pro को 23 अप्रैल को सुबह 10 बजे फ्रांस में लॉन्च किया जाएगा। वहीं, लॉन्च से पहले ही दोनों स्मार्टफोंस के डिजाइन और कुछ फीचर्स की जानकारी मिल गई है। साथ ही प्रो मॉडल गीकबेंच पर भी देखा गया है। यही नहीं ब्रांड ने अर्ली-बर्ड कैंपेन भी शुरू किया है, जिसमें रजिस्ट्रेशन करने वाले यूजर्स को €150 तक का फ्लैट डिस्काउंट मिल सकता है और केवल €0.10 में एक्सेसरीज जीतने का मौका भी दिया जा रहा है। आइए, आगे आपको फोंस के बारे में डिटेल्स देते हैं।

लॉन्च डेट के साथ ही Honor 600 Pro की लाइव इमेजेस भी सामने आई हैं। इन तस्वीरों में फोन का डिजाइन पिछले जनरेशन के Honor 500 Pro से काफी अलग नजर आता है। खासतौर पर रियर पैनल पर नया कैमरा आइलैंड दिया गया है, जो काफी प्रीमियम और मॉडर्न लुक दे सकता है।


Honor 600 Pro ऑरेंज कलर में नजर आ रहा है। सबसे बड़ा बदलाव पिछले हिस्से में है। इस फोन में हॉरिजॉन्टल ट्रिपल-कैमरा सेटअप दिया गया है, जो Honor के हालिया फोंस से थोड़ा अलग लगता है। फ्रंट में सिंगल पंच-होल कैमरा दिया गया है। साथ ही पतले बेजल दिख रहे हैं।


स्पेसिफिकेशंस की बात करें लीक रिपोर्ट्स के अनुसार Honor 600 में Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट दिया जा सकता है। वहीं, Honor 600 Pro में Snapdragon 8-सीरीज का पावरफुल प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है, जिससे यह डिवाइस हाई-एंड यूजर्स को टारगेट कर सकता है।


Honor 600 सीरीज Geekbench और TUV सर्टिफिकेशन लिस्टिंग में पहले ही स्पॉट हो गई है। Geekbench 6.6.0 पर स्टैंडर्ड मॉडल ने सिंगल-कोर टेस्ट में 1318 और मल्टी-कोर टेस्ट में 4075 स्कोर किया है। जबकि Pro वैरियंट ने क्रमशः 2951 और 8869 स्कोर किया है। कोर लेआउट और क्लॉक स्पीड के आधार पर, स्टैंडर्ड और Pro मॉडल में संभवतः Snapdragon 7 Gen 4 और Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर मिल सकता है।


Thursday, 2 April 2026

5g Mobile Price List In india (2026) Motorola Edge 70 Fusion

Motorola Edge 70 Fusion

Release date: 12,March (2026)

Price: ₹25000

Discount Link,,,


Performance  (Very Good)

* Qualcomm Snapdragon 7s Gen 4

* Octa core (2.7 GHz, Single Core + 2.4 GHz, Tri core + 1.8 GHz, Quad core)

* 8 GB / 12 GB RAM

Display (Best In Class)

6.8 inches (17.27 cm); Extreme AMOLED

1272x2772 px (FHD+)

144 Hz Refresh Rate

Gorilla Glass Protection

Bezel-less with punch-hole display

Rear Camera (Very Good)

* Triple Camera Setup

* 50 MP Wide Angle Primary Camera

* 13 MP Ultra-Wide Angle Camera

* LED Flash

* 4k @30 fps Video Recording

Front Camera (Very Good)

32 MP

Screen flash

Battery (Very Good)

7000 mAh

68W Turbo Power Charging

General

SIM1: Nano, SIM2: Nano

5G Supported

128 GB / 256 GB internal storage, Non Expandable

Dust Resistant, Water Resistant








Wednesday, 1 April 2026

10100mAh बैटरी और बड़ी 11 इंच स्क्रीन वाला टैबलेट Honor Pad X10 लॉन्च

 Hono Pad X10

Price: 24,9999

Discount Link,,,

https://fktr.in/kas5a74


टेक ब्रांड ऑनर ने मार्केट में अपना नया टैबलेट डिवाइस पेश किया है। कंपनी की ओर से Honor Pad X10 चीन में लॉन्च कर दिया गया है जो 10 हजार एमएएच से बड़ी बैटरी, लार्ज स्क्रीन और पावरफुल प्रोसेसर के साथ आया है। यह मिडबजट टैबलेट है जिसकी कीमत 20 हजार रुपये के करीब है। नया ऑनर पैड एक्स10 भारतीय बाजार में लॉन्च हो या नहीं, अभी इस बारे में कुछ पुख्ता तौर पर नहीं कहा जा सकता है लेकिन इसका प्राइस, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स आप आगे पढ़ सकते हैं।


Honor Pad X10 को 1920 x 1200 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 11-इंच की बड़ी स्क्रीन पर लॉन्च किया गया है। यह एलसीडी पैनल पर बनी डिस्प्ले है जो 90Hz रिफ्रेश रेट और 500nits ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। कंपनी ने इसे TÜV Rheinland Low Blue Light और Flicker-Free सर्टिफिकेशन्स से लैस किया है जो इसे लंबे यूज़ के दौरान कम हानिकारक बनाता है।


ऑनर पैड एक्स10 एंड्रॉयड 16 पर लॉन्च हुआ है जो MagicOS 10 के साथ मिलकर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इसमें Qualcomm Snapdragon 680 चिपसेट दिया गया है। यह 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा कोर प्रोसेसर है जो 1.9गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 2.4गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इसमें Adreno 610 1.11GHz GPU दिया गया है।


पावर बैकअप के लिए Honor Pad X10 टैबलेट को चीन में तगड़ी 10100mAh Battery पर लॉन्च किया गया है। कंपनी का दावा है कि फुल चार्ज के बाद यह 22 घंटे का ऑनलाइन वीडियो स्ट्रीमिंग टाइम दे सकती है। वहीं यह नया ऑनर टैबलेट फुल बैटरी पर 97 दिन तक ऑन रह सकता है। 97 दिन यानी एक बार चार्ज करने के बाद 3 महीने तक का स्टैंडबॉय टाइम!

फोटो खींचने और वीडियो रिकॉर्ड करने के लिए इसके बैक पैनल पर 13 मेगपिक्सल का कैमरा लगाया गया है जो एफ/2.2 अपर्चर पर काम करता है। इसी तरह सेल्फी खींचने, ऑनलाइन मीटिंग या वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के लिए Honor Pad X10 में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह भी एफ/2.2 अपर्चर पर काम करता है।

ऑनर पैड एक्स10 टैबलेट में कंपनी ने लर्निंग स्पेस मोड भी दिया गया है जो टेक्स्टबुक और ऑनलाइन कोर्स को टैब में सिंक कर देता है। वहीं बच्चों के डिवाइस व इंटरनेट यूज़ को सही बनाए रखने के लिए इसमें पेरेंटल कंट्रोल भी मौजूद है। बताते चलें कि ही इस टैबलेट की थिकनेस सिर्फ 7.25mm है और इसका वजन 499 ग्राम है। डिवाइस को ड्रॉप और प्रेशर रसिस्टेंस फीचर के साथ लाया गया है जिसे SGS 5-स्टार गोल्ड सर्टिफिकेशन प्राप्त है।



Honor Pad X10 चीन में दो मेमोरी वेरिएंट्स पर लॉन्च किया गया है। इसके बेस वेरिएंट में 6GB RAM + 128GB Storage दी गई है जिसका प्राइस 1599 युआन यानी 21,900 रुपये के करीब है। वहीं टैबलेट के 8GB RAM + 256GB Storage वेरिएंट को 1999 युआन में लॉन्च किया गया है। यह कीमत इंडियन करंसी अनुसार 26,900 रुपये के करीब है। ऑनर पैड एक्स10 चाइना में Cyan Blue और Space Gray कलर में सेल के लिए उपलब्ध होगा।











200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ Vivo V70 FE लॉन्च, जानें सबकुछ

  Vivo ने आज भारत में अपनी V-सीरीज में विस्तार करते हुए Vivo V70 FE लॉन्च कर दिया है। ख़ास बातें Vivo V70 FE में 6.83 इंच की 1.5K AMOLED डिस...