Wednesday, 8 April 2026

200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ Vivo V70 FE लॉन्च, जानें सबकुछ

 Vivo ने आज भारत में अपनी V-सीरीज में विस्तार करते हुए Vivo V70 FE लॉन्च कर दिया है।

ख़ास बातें

Vivo V70 FE में 6.83 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले है।

Vivo V70 FE में 7000mAh की बैटरी दी गई है।

Vivo V70 FE में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।





Vivo ने आज भारत में अपनी V-सीरीज में विस्तार करते हुए Vivo V70 FE लॉन्च कर दिया है। V70 FE में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। इस फोन में 7000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 90W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यह फोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7360 टर्बो 4nm प्रोसेसर से लैस है। यहां हम आपको Vivo V70 FE के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Vivo V70 FE Price

Vivo V70 FE के 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 37,999 रुपये, 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 40,999 रुपये और 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 44,999 रुपये है। यह फोन नॉर्दर्न लाइट्स पर्पल और मॉनसून ब्लू कलर में उपलब्ध है। इस फोन की बिक्री 9 अप्रैल से शुरू होगी और आज से अमेजन, फ्लिपकार्ट, वीवो इंडिया ई-स्टोर और ऑफलाइन स्टोर्स पर प्री-ऑर्डर शुरू हो गया है।


Vivo V70 FE Features & Specifications

Vivo V70 FE में 6.83 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 2800 × 1260 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट, 1900 निट्स तक पीक ब्राइटनेस और 20:9 आस्पेक्ट रेशियो है। डिस्प्ले डायमंड शील्ड ग्लास प्रोटेक्शन से लैस है। इस फोन में 2.5GHz तक ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7360 टर्बो 4nm प्रोसेसर के साथ माली-G615 MC2 GPU है। वहीं इसमें 8GB / 12GB LPDDR5 RAM और 128GB / 256GB UFS 3.1 स्टोरेज मिलती है। यह फोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड OriginOS 6 पर काम करता है। इस फोन में 7000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 90W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। सिक्योरिटी के लिए इन डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर है।


V70 FE के रियर में f/1.88 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का आई ऑटो फोकस फ्रंट कैमरा है। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की लंबाई 163.70 मिमी, चौड़ाई 76.2 मिमी, मोटाई 7.59 मिमी (मॉनसून ब्लू) / 7.69 मिमी (नॉर्दर्न लाइट्स पर्पल), वजन 200 ग्राम (मॉनसून ब्लू) और 202 ग्राम (नॉर्दर्न लाइट्स पर्पल) है। यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 + IP69 रेटिंग से लैस किया गया है। कनेक्टिविटी विकल्पों में 5G, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस, यूएसबी टाइप-C 2.0 पोर्ट और एनएफसी शामिल है।

No comments:

200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ Vivo V70 FE लॉन्च, जानें सबकुछ

  Vivo ने आज भारत में अपनी V-सीरीज में विस्तार करते हुए Vivo V70 FE लॉन्च कर दिया है। ख़ास बातें Vivo V70 FE में 6.83 इंच की 1.5K AMOLED डिस...