अगर आप कम बजट में एक बड़ा और शानदार स्मार्ट टीवी खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो 20,000 रुपये से कम की रेंज में आज कई बेहतरीन ऑप्शन उपलब्ध हैं। खासतौर पर 43 इंच स्क्रीन साइज इस प्राइस रेंज में सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है, क्योंकि यह लिविंग रूम के लिए परफेक्ट बैलेंस देता है। यह न ज्यादा छोटा और न ही बहुत बड़ा होता है। ये स्मार्ट टीवी न सिर्फ बेहतरीन पिक्चर क्वालिटी देते हैं, बल्कि OTT ऐप्स, वॉयस कंट्रोल और कनेक्टिविटी जैसे स्मार्ट फीचर्स भी ऑफर करते हैं। इस बजट में आने वाले स्मार्ट टीवी अब पहले के मुकाबले कहीं ज्यादा एडवांस हो गए हैं। इनमें HDR सपोर्ट, Dolby Audio, वाइड व्यूइंग एंगल और फास्ट प्रोसेसर जैसे फीचर्स भी मिलते हैं, जो आपके एंटरटेनमेंट एक्सपीरियंस को और बेहतर बनाते हैं। अगर आप IPL 2026 जैसे टूर्नामेंट लाइव देखना पसंद करते हैं, तो ये टीवी स्मूद मोशन और क्लियर विजुअल्स के साथ आपको शानदार अनुभव देंगे।
क्यों खरीदें 43 इंच LED स्मार्ट टीवी?
अगर आपका बजट 15,000 से 20,000 रुपये के बीच है, तो भी आपको ऐसे टीवी मिल जाते हैं जिनमें हाई डेफिनिशन डिस्प्ले, स्मूद परफॉर्मेंस और स्मार्ट फीचर्स का अच्छा कॉम्बिनेशन मिलता है। LED टीवी में मोशन ब्लर कम होता है, जिससे स्पोर्ट्स देखते समय हर मूवमेंट क्लियर दिखता है। इसके अलावा, इन टीवी में स्पेशल स्पोर्ट्स मोड, हाई ब्राइटनेस और बेहतर कलर रिप्रोडक्शन मिलता है, जिससे दिन में भी स्क्रीन साफ दिखाई देती है।
Philips 43PFT6130/94 Smart TV
अगर आप क्रिकेट और एंटरटेनमेंट का पूरा मजा लेना चाहते हैं, तो Philips का यह 43 इंच स्मार्ट टीवी एक अच्छा विकल्प है। यह स्मार्ट टीवी इस समय अमेजन पर आपको 20,999 रुपये में मिल जाएगा। इसके साथ बैंक ऑफर्स और ईएमआई का फायदा भी उठाया जा सकता है। इसमें FHD (1080p) रिजॉल्यूशन के साथ 60Hz रिफ्रेश रेट मिलता है, जो स्मूद और लैग-फ्री व्यूइंग एक्सपीरियंस देता है।
वहीं Dolby Atmos सपोर्ट के साथ 24 वॉट का साउंड आउटपुट है। यह टीवी Google TV प्लेटफॉर्म पर चलता है, जिसमें Google Assistant और Chromecast जैसे फीचर्स मिलते हैं। HDR10 और HLG सपोर्ट की वजह से बेहतर कलर और कॉन्ट्रास्ट देखने को मिलता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें आपको HDMI, USB, Wi-Fi और Ethernet जैसे ऑप्शन दिए गए हैं, जिससे आप आसानी से अपने अन्य डिवाइस कनेक्ट कर सकते हैं।
Wobble WB43GTAW9602UDFL Smart TV
अगर आप 20,000 रुपये के आसपास की रेंज में 4K टीवी लेना चाहते हैं, तो Wobble का यह 43 इंच मॉडल एक वैल्यू-फॉर-मनी ऑप्शन है। इसकी कीमत अभी अमेजन पर 23,999 रुपये है। बैंक ऑफर्स के बाद इसकी और कम हो जाती है। इसमें 4K Ultra HD (3840×2160) रिजॉल्यूशन मिलता है, जो आपको शार्प और डिटेल्ड पिक्चर क्वालिटी देता है। साथ ही, 178 डिग्री का वाइड व्यूइंग एंगल होने की वजह से आप किसी भी एंगल से स्क्रीन को आराम से देख सकते हैं।
Xiaomi L43MB-AFIN 43-inch Full HD Smart TV
अगर आप एक किफायती लेकिन फीचर-लोडेड 43 इंच स्मार्ट टीवी की तलाश में हैं, तो Xiaomi का यह मॉडल आपके लिए एक विकल्प बन सकता है। यह स्मार्ट टीवी अभी अमेजन पर 20,999 रुपये में उपलब्ध है। यह Google TV प्लेटफॉर्म पर चलता है, जिससे आपको स्मार्ट फीचर्स का पूरा फायदा मिलता है, जैसे- Google Assistant या जेमिनी के जरिए वॉयस कंट्रोल, Chromecast सपोर्ट और सभी पॉपुलर OTT ऐप्स तक आसान पहुंच।



No comments:
Post a Comment