Friday, 10 April 2026

iQOO 16 GSMA डेटाबेस में लिस्ट, फ्लैगशिप परफॉरमेंस के साथ आ सकता है फोन

 


iQOO अपने अगली जनरेशन के फ्लैगशिप स्मार्टफोन को कुछ महीनों बाद लेकर आ सकता है। हालांकि अभी लंबा समय बाकि है इससे पहले अपकमिंग iQOO 16 को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। यह डिवाइस GSMA IMEI डेटाबेस में लिस्ट हुआ है, जिससे लगता है कि फोन अब प्रोटोटाइप स्टेज से आगे बढ़ चुका है और जल्द ही लॉन्च के करीब आ सकता है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

iQOO हमेशा से अपने स्मार्टफोंस को खासतौर पर गेमर्स और पावर यूजर्स के लिए डिजाइन करता आया है। आगामी iQOO 16 भी इसी पैटर्न को आगे बढ़ा सकता है। आप नीचे दी गई इमेज में देख सकते हैं कि लिस्टिंग में फोन का नाम दिया गया है। बता दें कि यह फोन पिछले मॉडल iQOO 15 का सक्सेसर होगा। जिसने अपने दमदार फीचर्स के चलते मार्केट में काफी सुर्खिया बटोरी हैं। फिलहाल अपकमिंग मॉडल के बारे में इतनी ही जानकारी मिली है। इसलिए आगे हम आपको पूर्व में आए डिवाइस की जानकारी दे रहे हैं।

iQOO 15 में कंपनी ने M14 ल्यूमिनसेंट मैटीरियल से बना 6.85-इंच 2K OLED डिस्प्ले दिया है। जिसमें Samsung LEAD टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल हुआ था। यह पोलराइजर-लेस डिस्प्ले है। जिससे विजिबिलिटी बेहतर होती है और रिफ्लेक्शन कम होता है। इसके साथ 144Hz रिफ्रेश रेट और 6000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है।


परफॉरमेंस के मामले में iQOO 15 में Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दिया गया था। यह 3nm आर्किटेक्चर पर आधारित चिपसेट है, जो 4.6GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने में सक्षम है। बेंचमार्क टेस्टिंग में इस फोन ने करीब 38 लाख से ज्यादा का AnTuTu स्कोर हासिल किया था। गेमिंग के लिए इसमें Supercomputing Chip Q3 दिया गया है। जिससे 144FPS तक स्मूद गेमिंग और बेहतर थर्मल कंट्रोल मिलता है।


कैमरा की बात करें तो iQOO 15 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। जिसमें 50MP Sony IMX921 सेंसर, 50MP अल्ट्रावाइड और 50MP 3x पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस शामिल है। वहीं, फ्रंट में 32MP का कैमरा मिलता है। बैटरी के मामले में भी यह फोन दमदार है। जिसमें 7000mAh की बड़ी बैटरी दी गई थी। इसके साथ 100W वायर्ड और 40W वायरलेस फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है, जिससे फोन करीब 45 मिनट में फुल चार्ज हो सकता है।


पूर्व मॉडल के फीचर्स को देखते हुए उम्मीद की जा रही है कि iQOO 16 में भी कंपनी और बेहतर अपग्रेड्स ला सकती है। इसमें नया फ्लैगशिप चिपसेट, एडवांस कूलिंग सिस्टम, बेहतर कैमरा सेटअप और फास्ट चार्जिंग देखने को मिल सकती है। हम आपको लगातार इसके बारे में अपडेट करेंगे। 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।

No comments:

iQOO 16 GSMA डेटाबेस में लिस्ट, फ्लैगशिप परफॉरमेंस के साथ आ सकता है फोन

  iQOO अपने अगली जनरेशन के फ्लैगशिप स्मार्टफोन को कुछ महीनों बाद लेकर आ सकता है। हालांकि अभी लंबा समय बाकि है इससे पहले अपकमिंग iQOO 16 को ल...