Discount Link
realme ने भारत में अपना नया बजट 5G स्मार्टफोन realme NARZO 100 Lite 5G लॉन्च कर दिया है। यह डिवाइस खासतौर पर उन यूजर्स को ध्यान में रखकर लाया गया है जो लंबी बैटरी लाइफ, स्मूद परफॉरमेंस और बढ़िया डिजाइन चाहते हैं। आइए, आगे कीमत, फीचर्स और उपलब्धता की डिटेल्स जानते हैं।
कीमत की बात करें तो realme NARZO 100 Lite 5G के 4GB + 64GB वैरियंट की कीमत 13,499 रुपये रखी गई है, जिस पर 1000 रुपये का कूपन ऑफर मिलने के बाद यह 12,499 रुपये में खरीदा जा सकेगा। वहीं, 4GB + 128GB वेरिएंट 14,499 रुपये (ऑफर के बाद 13,499 रुपये) और 6GB + 128GB वैरियंट 16,499 रुपये (1500 रुपये कूपन के बाद 14,999 रुपये) में उपलब्ध होगा। इसकी पहली सेल 21 अप्रैल 2026 को दोपहर 12 बजे से Amazon और realme की वेबसाइट पर शुरू होगी। जो 12 घंटे तक चलेगी।
realme NARZO 100 Lite 5G की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7000mAh की बड़ी बैटरी है, जो इस सेगमेंट में शानदार मानी जा सकती है। कंपनी के अनुसार, यह फोन लंबे समय तक कॉलिंग, एंटरटेनमेंट और नेविगेशन के लिए उपयोग किया जा सकता है। इसमें AI Power Saving और Super Power Saving Mode जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं, जिससे 1% बैटरी पर भी करीब 40 मिनट कॉलिंग या 8.8 घंटे का स्टैंडबाय टाइम मिल सकता है। इसके साथ 15W फास्ट चार्जिंग और रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट भी है। Titan Health Tech और Bypass Charging की मदद से बैटरी को 6 साल तक बेहतर हेल्थ बनाए रखने के लिए बनाया गया है।
डिस्प्ले की बात करें तो realme NARZO 100 Lite 5G में 144Hz Eye Comfort डिस्प्ले दिया गया है, जो इस प्राइस रेंज में खास माना जा रहा है। स्क्रीन 900 निट्स तक की ब्राइटनेस ऑफर करती है, जिससे धूप में भी साफ विजिबिलिटी मिलती है। इसके अलावा DC Dimming और Smart Touch टेक्नोलॉजी के साथ यह गीले या ऑयली हाथों में भी सही तरीके से रिस्पॉन्ड कर सकता है।
परफॉरमेंस के लिए realme NARZO 100 Lite 5G स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 6300 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है, जो 6nm प्रोसेस पर बना है। यह चिपसेट स्मूद मल्टीटास्किंग, स्टेबल गेमिंग और बेहतर 5G कनेक्टिविटी दे सकता है। फोन का AnTuTu स्कोर 5,60,000 से ज्यादा बताया गया है और इसमें 5300mm² Airflow VC कूलिंग सिस्टम भी है, जिससे लंबे समय तक परफॉरमेंस स्टेबल रहती है। यह डिवाइस 14GB तक डायनामिक RAM और 128GB तक स्टोरेज के साथ आता है।
कैमरा की बात करें तो इसमें 13MP का AI रियर कैमरा और 5MP का फ्रंट कैमरा मिलता है, जो डेली यूज फोटोग्राफी के लिए पर्याप्त है। यह फोन Android 16 पर आधारित realme UI के साथ आता है, जिससे यूजर्स को स्मूद और ऑप्टिमाइज्ड सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस मिलता है।
realme NARZO 100 Lite 5G स्मार्टफोन कई AI फीचर्स के साथ आता है, जिसमें AI Eraser 2.0, AI Clear Face, AI Image Matting और डॉक्यूमेंट समरी व ट्रांसलेशन के लिए AI टूल्स प्रमुख तौर पर शामिल हैं। इसके अलावा Circle to Search और Google Gemini इंटीग्रेशन भी दिया गया है, जिससे यूजर्स को ज्यादा स्मार्ट और आसान एक्सपीरियंस मि
लता है
।डिजाइन के मामले में realme NARZO 100 Lite 5G को मजबूत और स्टाइलिश बनाया गया है। इसमें मिलिट्री-ग्रेड शॉक रेजिस्टेंस और IP64 डस्ट व वाटर रेजिस्टेंस दिया गया है। ThunderFrost डिजाइन के साथ आने वाला यह फोन Thunder Black और Frost Silver कलर ऑप्शन में आता है। इसकी मोटाई 8.45mm है और वजन लगभग 212 ग्राम है।
realme NARZO 100 Lite 5G उन यूजर्स के लिए अच्छा विकल्प बनकर सामने आया है, जो कम बजट में बड़ी बैटरी, स्मूद डिस्प्ले और 5G परफॉरमेंस चाहते हैं। इसका मुकाबला सस्ते Tecno, Lava और Infinix के फोंस से हो सकता है। यदि आप इसे लेना चाहें तो पहली सेल में और भी सस्ता लिया जा सकता है। उम्मीद करते हैं यह जानकारी आपके काम आएगी। ऐसी ही और खबरों के लिए 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।



No comments:
Post a Comment