108MP कैमरा वाला 5G फोन हुआ लॉन्च! Motorola ने पेश किया मिलिट्री ग्रेड मजबूती वाला Moto G47

 


Motorola ने स्मार्टफोंस की बारिश कर दी है। कंपनी ने एक ओर जहां अपनी एडवांस टेक का प्रदर्शन करते हुए लेटेस्ट Razr 70 series बाजार में उतार दी है। वहीं दूसरी ओर मिड-रेंज सेगमेंट में Moto G37, Moto G87 और Moto G47 5G फोन भी अनाउंस कर दिए हैं। रेज़र 70 सीरीज की डिटेल्स यहां क्लिक कर, मोटो जी37 की जानकारी यहां और जी87 की डिटेल्स यहां क्लिक कर पढ़ी जा सकती है। वहीं 108 Megapixel Camera वाले मोटोरोजी जी47 प्राइस, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स का पूरा ब्यौरा आप आगे पढ़ सकते हैं।

Motorola Moto G47 5G फोन एंड्रॉयड 16 पर लाया गया है जो Hello UX के साथ मिलकर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस मोबाइल में MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट लगा है। यह 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 2.0गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 2.2गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। गौरतलब है कि यह दो साल पुराना मोबाइल सीपीयू हैं। ऐसे में मोटोरोला फैंस को प्रोसेसिंग से कुछ शिकायत हो सकती है।




मोटोरोला जी47 5जी फोन 1604 x 720 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.67-इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले पर लॉन्च हुआ है। यह पंच-होल स्टाइल वाली फ्लैट स्क्रीन है जो एलसीडी पैनल पर बनी है। Moto G47 में 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 1080निट्स हाई ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है। वहीं स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए कंपनी ने इसपर कोर्निंग गोरिल्ला Glass 7i की लेयर दी है।


फोटोग्राफी के लिए Moto G47 5G फोन ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस 3x लॉसलेस ज़ूम वाला 108 मेगापिक्सल का मेन सेंसर दिया गया है जो 2 मेगापिक्सल मैक्रो लेंस और थर्ड 2-इन-1 लाइट सेंसर के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए मोटोरोला जी47 स्मार्टफोन 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

पावर बैकअप के लिए यह मोटोरोला का नया 5जी फोन 5200एमएएच बैटरी से लैस कर ग्लोबल मार्केट में उतारा गया है। मौजूद बड़ी बैटरी वाले ट्रेंड में यह कुछ छोटी लगती है। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 20W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया है। मोटो जी47 6W reverse चार्जिंग तकनीक से लैस है जिसके चलते इस मोबाइल से दूसरे फोन या इयरबड्स, स्मार्टवॉच जैसे डिवाइज को चार्ज किया जा सकता है।


मोटोरोला मोटो जी47 5जी फोन MIL-STD-810H मिलिट्री ग्रेड सर्टिफाइड बॉडी पर बना है। जमीन पर गिरने या पत्थर से टकराने पर भी यह सुरक्षित रह सकता है। वहीं मोबाइल को डस्ट और वॉटर प्रोटेक्शन देने के लिए इसे IP64 रेटिंग के साथ पेश किया गया है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें वाईफाई, ब्लूटूथ सहित एनएफसी भी दी गई है। वहीं साथ ही यह मोबाइल 3.5mm हेडफोन जैक और साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी सपोर्ट करता है।


Motorola Moto G47 8GB RAM वाला 5G फोन है जिसे ग्लोबल मार्केट में 256GB तक की स्टोरेज पर लाया गया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस फोन की कीमत €319 यूरो से शुरू होती है जो इंडियन करंसी अनुसार 34,480 रुपये के करीब है। यह मोटो जी47 इंडिया लॉन्च को लेकर अभी कुछ पुख्ता तौर पर नहीं कहा जा सकता है और अभी यह मोबाइल ग्लोबल मार्केट्स में Pantone Nautical Blue, Pantone Fuchsia Red और Pantone Impenetrable कलर में बिकेगा।

Comments

Popular posts from this blog

5g Mobile Phones Price List In India (March 2026) Sumsung Galaxy S26 Ultra 5g

Newobile 2026 - Latest Launched Phone Models In India In (19 Feb 2026) Vivo V 70 5g

New Launch Phone In 2026