iQOO 15T हुआ टीज, Dimensity 9500 चिप और 144Hz डिस्प्ले के साथ हो सकता है लॉन्च

 


iQOO अपने नए फ्लैगशिप लाइनअप को लेकर कई दिनों से चर्चा में था। वहीं, अब चीन लॉन्च कंफर्म हो गया है। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर iQOO 15T की प्री-बुकिंग शुरू कर दी है। खास बात यह है कि फोन के साथ iQOO Pad 6 Pro टैबलेट और iQOO TWS 5i ईयरबड्स को भी आएंगे। हालांकि लॉन्च डेट सामने नहीं आई है, लेकिन उम्मीद है डिवाइस इसी महीने एंट्री लेंगे। आइए, अब तक मिली जानकारी को विस्तार से जानते हैं।

टीजर इमेज में iQOO 15T का डिजाइन प्रीमियम नजर आता है। फोन का प्रोफाइल पतला दिखाई देता है, जबकि पीछे बड़ा कैमरा मॉड्यूल देखने को मिला रहा है। कंपनी चीन में प्री-बुकिंग करने वाले ग्राहकों को कई ऑफर्स भी दे रही है, जिनमें एक्सटेंडेड वारंटी, बैटरी बेनिफिट्स और एक्सचेंज बोनस शामिल हैं। जबकि स्पेसिफिकेशंस को लेकर कंपनी ने आधिकारिक जानकारी शेयर नहीं की है।



टिप्स्टर Digital Chat Station के अनुसार iQOO 15T का डिजाइन पूर्व में आए iQOO 15 Ultra जैसा हो सकता है। लीक में फोन के पीछे स्क्वायर कैमरा सेटअप और फ्लैट मेटल फ्रेम मिल सकता है। वहीं, फ्रंट में 6.83-इंच का 2K फ्लैट डिस्प्ले दिए जाने की उम्मीद है। जिसमें 144Hz रिफ्रेश रेट और अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिल सकता है।


परफॉरमेंस के मामले में भी आगामी iQOO 15T दमदार माना जा रहा है। रिपोर्ट्स की मानें तो इसमें MediaTek का नया Dimensity 9500 प्रोसेसर लगाया जा सकता है। यह चिपसेट TSMC की सेकेंड जनरेशन 3nm टेक्नोलॉजी पर आधारित होगा। कैमरा की बात करें तो 200MP Samsung HP5 सेंसर मिलने की संभावना है, जो OIS और फुल-पिक्सल ऑटोफोकस सपोर्ट के साथ आ सकता है।


iQOO 15T फोन में 8K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट मिल सकता है। बैटरी के मामले में डिवाइस अपग्रेड प्रदान कर सकता है। क्योंकि लीक्स में 8000mAh बैटरी और 100W फास्ट चार्जिंग सामने आई है। इसके साथ ही Wi-Fi 7, Bluetooth 5.4, IP68/IP69 रेटिंग और X-axis लीनियर मोटर जैसे फीचर्स भी देखने को मिल सकते हैं।


iQOO 15T के साथ iQOO Pad 6 Pro टैबलेट भी आएगा। कंपनी ने इसे ग्रीन कलर ऑप्शन में टीज किया है। डिजाइन की बात करें तो इसमें पीछे की तरफ सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल दिख रहा है। कंपनी एक्सेसरी और एक्सचेंज ऑफर्स भी दे रही है।


लीक्स के अनुसार, iQOO Pad 6 Pro टैबलेट में 13.2-इंच का 4K LCD डिस्प्ले दिया जा सकता है। साथ ही इसमें Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है। टैबलेट में 16GB तक RAM और 512GB तक स्टोरेज मिल सकती है। वहीं, पावर बैकअप के लिए 13,000mAh बैटरी और 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिए जाने की उम्मीद है। यह Vivo Pad 6 Pro से मिलता-जुलता हो सकता है।


कंपनी के नए iQOO TWS 5i ईयरबड्स भी सामने आए हैं। टीजर में इनका स्टेम-स्टाइल इन-ईयर डिजाइन दिखाई दिया है, जबकि चार्जिंग केस ब्लैक और गोल्ड फिनिश में नजर आया है। कंपनी का दावा है कि ये ईयरबड्स 50 घंटे तक की बैटरी लाइफ और 42ms लो-लेटेंसी गेमिंग मोड सपोर्ट करेंगे।


आगामी iQOO 15T और अन्य डिवाइस की चीन में शुरू हुई प्री-बुकिंग से लगता है कि इनका लॉन्च अब दूर नहीं है। हम आगे भी अपडेट मिलने पर आपको नए पोस्ट में जानकारी देंगे। 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।



Comments

Popular posts from this blog

5g Mobile Phones Price List In India (March 2026) Sumsung Galaxy S26 Ultra 5g

Newobile 2026 - Latest Launched Phone Models In India In (19 Feb 2026) Vivo V 70 5g

New Launch Phone In 2026