Ai+ का सस्ता 5जी फोन Nova 2 Ultra आज से इंडियन मार्केट में सेल के लिए उपलब्ध हो रहा है। यह मोबाइल 6000एमएएच बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा और 1.5के एमोलेड स्क्रीन से लैस है और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 प्रोसेसर पर काम करता है। नोवा 2 अल्ट्रा को ऑफर्स के साथ सिर्फ 14,999 रुपये के स्टार्टिंग प्राइस पर खरीदा जा सकता है और कंपनी इसके साथ NovaPods Edge earbuds Free भी देगी। इस सस्ते 5G फोन का रेट और इस पर मिल रही डील आप आगे पढ़ सकते हैं।
Ai+ Nova 2 Ultra 5G फोन की सेल 17 अप्रैल की दोपहर 12 बजे से इंडिया में शुरू हो रहा है। नोवा 3 अल्ट्रा का प्राइस 16,999 रुपये है जिसमें 6GB RAM + 128GB Storage मिलती है। वहीं यह 8GB RAM वाला 5G फोन 18,999 रुपये में लॉन्च हुआ है और इसमें भी 128GB मेमोरी दी गई है। शुरुआती सेल में कंपनी इस स्मार्टफोन पर 2,000 रुपये का डिस्काउंट दे रही है जिसके बाद नोवा 2 अल्ट्रा को 14,999 रुपये के इफेक्टिव प्राइस पर खरीदा जा सकता है। फोन की सेल फ्लिपकार्ट पर होगी जहां इसे Black, Blue, Green, Purple और Red कलर में परचेज किया जा सकता है।
एआई+ का नोवा 2 अल्ट्रा 5जी फोन एंड्रॉयड 16 पर लाया गया है जो NxtQ OS के साथ मिलकर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस स्मार्टफोन में 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना MediaTek Dimensity 7400 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है जो 2.6गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। इस फोन में LPDDR4x RAM दी गई है जो स्मूथ मल्टीटास्किंग में मदद करती है।
Nova 2 Ultra 5G फोन को 2772 x 1272 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.78-इंच की 1.5K स्क्रीन पर लाया गया है। यह पंच-होल स्टाइल वाली AMOLED डिस्प्ले है जिसपर 144हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 2500निट्स पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए इसपर ग्लास प्रोटेक्शन लेयर दी गई है। बताते चलें कि इस मोबाइल के साइड फ्रेम पर कंपनी ने डेडिकेटेड गेमिंग बटन भी लगाए हैं।
फोटोग्राफी के लिए यह मोबाइल डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस 50 मेगापिक्सल Sony IMX752 मेन सेंसर दिया गया है जो 8 मेगापिक्सल वाइड एंगल लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 13 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा लगाया गया है।
पावर बैकअप के लिए Ai+ Nova 2 Ultra को तगड़ी 6000mAh Battery से लैस कर भारतीय बाजार में उतारा गया है। वहीं इस मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए 40W फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है। यह सस्ता 5जी फोन IP68 रेटिंग के साथ आया है जो कंपनी के अनुसार 1.5मीटर गहने पानी में 30 मिनट पर पड़ा रहने के बाद भी बिना रूकावट काम कर सकता है।
लगे हाथ बताते चलें कि Ai+ ब्रांड ने Nova 2 Ultra के साथ ही Nova 2 5G फोन भी लॉन्च किया था जिसे 8,999 रुपये के स्टार्टिंग प्राइस पर खरीदा जा सकता है। यह मोबाइल Unisoc T8200 प्रोसेसर पर काम करता है और इसमें भी Android 16 पर आधारित NxtQ OS दिया गया है। पावर बैकअप के लिए इसमें 6,000एमएएच बैटरी के साथ 18W फास्ट चार्जिंग दी गई है। यह मोबाइल 6.74-इंच की एचडी+ डिस्प्ले सपोर्ट करता है जिसपर 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलता है।




No comments:
Post a Comment