Redmi ने हाल ही में अपनी A-सीरीज का विस्तार करते हुए Redmi A7 Pro को लॉन्च किया है। वहीं, Redmi A7 4G को नेपाल में पेश किया जा चुका है। इसी बीच भारत में Redmi A7 सीरीज को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। दरअसल, ब्रांड की वेबसाइट, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर A7 लाइनअप की डिटेल्स शेयर की गई है। जिसमें इस श्रृंखला को “No Tension Smartphone” के तौर पर टीज किया गया है।
माइक्रोसाइट के अनुसार Redmi A7 सीरीज को भारत में 21 अप्रैल 2026 को लॉन्च किया जाएगा। हालांकि, कंपनी ने अभी तक यह साफ नहीं किया है कि इस सीरीज में कौन-कौन से मॉडल्स शामिल होंगे, लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि दो स्मार्टफोन एक साथ पेश किए जा सकते हैं। यह 4G और 5G तकनीक के साथ आ सकते हैं।
माइक्रोसाइट के अनुसार Redmi A7 सीरीज को भारत में 21 अप्रैल 2026 को लॉन्च किया जाएगा। हालांकि, कंपनी ने अभी तक यह साफ नहीं किया है कि इस सीरीज में कौन-कौन से मॉडल्स शामिल होंगे, लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि दो स्मार्टफोन एक साथ पेश किए जा सकते हैं। यह 4G और 5G तकनीक के साथ आ सकते हैं।
डिजाइन की बात करें तो कंपनी आगामी A-सीरीज में प्रीमियम टच देने की कोशिश कर रही है। माइक्रोसाइट के मुताबिक, आने वाले डिवाइस में रॉयल डिजाइन और पतला फॉर्म फैक्टर देखने को मिलेगा, जो बजट सेगमेंट में इसे अलग रख सकता है।
डिस्प्ले और बैटरी भी Redmi A7 सीरीज की बड़ी खासियत बनकर सामने आ रहे हैं। ब्रांड ने कंफर्म किया है कि इसमें 6.9 इंच का बड़ा डिस्प्ले दिया जाएगा। जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगा। वहीं, फोन में 6300mAh की बड़ी बैटरी मिलने की पुष्टि हुई है, जिससे लंबे समय तक इस्तेमाल का दावा किया जा रहा है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो Redmi A7 सीरीज में डुअल रियर कैमरा दिया जाएगा, जिसमें 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर शामिल होगा। साथ ही कंपनी का दावा है कि फोन में बेहतर बिल्ड क्वालिटी देखने को मिलेगी, जिससे यह डिवाइस मजबूत और भरोसेमंद साबित हो सकते हैं।
परफॉरमेंस के लिए डिवाइस में ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया जाएगा, हालांकि अभी चिपसेट का नाम सामने नहीं आया है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो Redmi A7 सीरीज Android 16 पर बेस्ड HyperOS 3 के साथ आ सकती है। कंपनी इसके साथ 4 साल के OS अपडेट और 6 साल के सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा भी कर रही है, जो इस प्राइस रेंज में खास माना जा सकता है।
अन्य फीचर्स की बात करें तो Redmi A7 सीरीज में Hyper Island सपोर्ट मिलेगा, जिसकी मदद से यूजर्स स्क्रीन के टॉप पर नोटिफिकेशन्स और जरूरी जानकारी आसानी से देख सकेंगे। इसके अलावा Circle to Search और कई AI एडिटिंग फीचर्स भी इस सीरीज का हिस्सा होंगे। जो ग्राहकों को बढ़िया एक्सपीरियंस देंगे।


No comments:
Post a Comment